फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक समेत दो लोगों से लूटपाट

Sun, 27 Nov 2016 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी हरीओम टेंपो चलाता है। रविवार रात वह बाजार करके टेंपो से घर लौट रहा था। टेंपों से गांव का ही मसाला व्यापारी जलालुद्दीन भी गांव लौट रहा था। बिल्सी-वजीरगंज रोड पर राजकीय नलकूप संख्या 22 के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने टेंपो रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने असलहों के बल पर हरीओम से चार सौ रुपये, मोबाइल और जलालुद्दीन से 11 हजार रुपये, एक मसाला का कट्टा लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई। देर रात रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें