गांव भटपुरा में एक टेलर की दुकान में लगी आग से 50 हजार का कपड़ा रख हो गया। इस घटना से टेलर के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
समीप के गांव भटपुरा में सुरेश की टेलर की दुकान है। रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह पड़ोसियों ने फोन पर दुकान में से धुआं निकलने की फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरेश भागकर दुकान पर आया और किवाड़ खोलीं तो आग की लपटें उठ रही थीं। आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। सुरेश ने बताया कि दुकान में ग्राहकों का रखा पचास हजार का सिला और बिना सिला कपड़ा राख हो गया। पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बताते है कि कपड़ा सिलकर ही सुरेश अपने परिवार का पेट पालता था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।