फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में ऊपर भूसा, नीचे भरे गोवंशीय पशु

Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
35 जीवित और 14 मरे हुए पशु बरामद हुए
पुलिस को देखकर ट्रक छोड़ भाग गए तस्कर
 गोवंशीय पशुओं की तस्करी का हब बने दातागंज में पुलिस ने बुधवार को भी गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में ऊपर भूसा भरा गया था। नीचे नशे के इंजेक्शन देकर गोवंशीय पशुओं को भरा गया। ट्रक से 35 जीवित और 14 मृत गोवंशीय पशु मिले हैं। तस्कर इस बार भी फरार हो गए।
सीओ दातागंज बुधवार सुबह करीब तीन बजे बेलाडांडी-दातागंज रोड पर गश्त पर थे। बेलाडांडी की ओर से आता हुआ ट्रक पुलिस को दिखा। ट्रक में सवार लोगों ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी वह ट्रक से कुद कर भाग गए। तलाशी लेने पर ट्रक से 49 गोवंशीय पशु बरामद हुए। इनमें 14 की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया है। मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सीओ दातागंज ने बताया कि पशु तस्करों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

-----
दातागंज पुलिस पर डीआईजी का आदेश भी बेअसर
बदायूं। दातागंज पुलिस पर डीआईजी के आदेश ने भी कोई असर नहीं किया। डीआईजी आशुतोष कुमार ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। साथ ही पुलिस को गश्त तेज करने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन

पशु तस्करों के लिए दातागंज काफी मुफीद साबित हो रहा है। पिछले 20 दिन में यहां गोवंशीय पशुओं से भरे तीन ट्रक और एक टैंकर पकड़े जा चुके हैं। 60 पशुओं के साथ नौ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस ने अब तक एक भी ट्रक नहीं पकड़ा है। यह सभी ट्रक खराब होने पर तस्कर छोड़कर भागे थे। एक टैंकर और दो ट्रक ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को दिए। पुलिस के ढुलमुल रवैये की वजह से तस्कर बेखौफ हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें