फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचर गिरोह का  दो बदमाश दबोचे

Wed, 22 Feb 2017 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीसी टीवी फुटेज और कोतवाली पुलिस की रणनीति आई काम
 शहर में सिलसिलेवार चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरे आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दो लुटेरों ने शहर में कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सीसी टीवी फुटेज और कोतवाली पुलिस की योजना काम आई। गिरफ्तार किए गए लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। 
शहर में तीन दिन से लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं हुईं। सोमवार को बाइक सवार दो लुटेरों ने सरेआम संतोख सिंह चौराहे के पास पीडब्ल्यूडी कर्मचारी नरेश की पत्नी राजवाला से चेन लूट ली थी। इसके बाद मंगलवार को जवाहरपुरी में स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी विमला शर्मा के कुंडल लूट लिए। बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने नेकपुर रेल क्रॉसिंग के पास मोहन कॉलोनी निवासी रामऔतार की पत्नी रामबेटी के कानों से कुंडल लूट लिए। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लूट की तीन वारदातों को अंजाम देने के बाद बुधवार को लुटेरों ने कोतवाली क्षेत्र का रुख किया। कोतवाली पुलिस पहले से बदमाशों की धर-पकड़ में जुटी थी। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में वी-मार्ट के पास ट्रेनी लेखपाल ममता यादव से भी बदमाशों ने चेन लूट ली। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह तुरंत ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चेन स्नेचर को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। सबसे पहले वी-मार्ट के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद एक मोबाइल शॉप के सीसी फुटेज देखकर पुलिस ने लुटेरों को ट्रेस कर लिया। इसके बाद कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

------------
सिविल लाइंस क्षेत्र में तीन दिन में तीन वारदात
बदायूं। चेन स्नेचर ने बेखौफ होकर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तीन दिन में लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। सभी वारदातें दिन दहाड़े शहर के व्यस्त इलाकों में हुईं। लगातार हो रहीं चेन स्नेचिंग की वारदात से पुलिस के माथे पर भी पसीना था। गिरोह के सदस्य कोतवाली क्षेत्र में चौथी वारदात को अंजाम देकर फंस गए। उनको नहीं पता था कि लूट की यह वारदात सीसी टीवी में रिकार्ड हो रही है। पहले से बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी कोतवाली पुलिस ने आखिर देर शाम गिरोह तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें