मोहल्ला शहबाजपुर के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर अपनी व्यथा बतायी। उनका कहना था कि नाला बंद किए जाने से जलभराव हो गया था। इसके खिलाफ आवाज उठाई गई तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने नाला बंद हो जाने के बाद बनी स्थिति को अवलोकन करने की भी मांग की।
व्यापारी नेता सुभाष चंद्र शर्मा के नेतृत्व में मोहल्ला शहबाजपुर के तमाम लोग सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोहल्ला शहबाजपुर का पूरा इलाका नरक बन गया है। नालेे की कीचड़ की बदबू से लोगों का घरों में रहना खाना तक दुश्वार हो गया है। घर से बाहर निकलते हैं तो सड़क पर फिसल-फिसल कर गिरते हैं। जलभराव की वजह से बच्चे बुजुर्ग सभी को परेशानी हो रही है। लोग घरो में कैद होकर रह गए हैं। इतनी भीषण समस्या होने पर जब मोहल्ले वासियों की बात नहीं सुनी गई, तो उनके पास एक ही रास्ता बचा था। सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहेे लोगों को अपराधी बना दिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा करा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के पास जाने वालों में गणेश साहू, कुक्कू, अंकित, रोहित, नितिन आदि शामिल रहे।