गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ने
आसपास के किसी घर को चपेट में नहीं लिया।
दबंगों ने चाचा भतीजे को घायल किया
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव नदौलिया निवासी शिवेंद्र अखबार डालने का काम करता है। मंगलवार को गांव के ही दबंगों ने शिवेंद्र को पीट दिया। शिवेंद्र का चाचा धर्मेंद्र बीच बचाव कराने पहुंचा तो उसे भी घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।