फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 04 Apr 2015 08:44 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वालों ने गांव की ही एक महिला पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला उघैती थाने के एक गांव का है। उघैती थाने के एक गांव का 29 वर्षीय युवक छह दिन पहले झुलस गया था। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई। युवक के परिवार वालों का कहना है कि गांव की एक महिला से उसके नाजायज संबंध थे। महिला के पति को एचआईवी था। 28 मार्च को गांव की इस महिला ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां दो लोगों ने मिलकर युवक को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने बताया कि अगर तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें