थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को पुलिस ने गंगा से रेत का अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। रेत खनन से संबंधित रॉयल्टी के कागज न दिखाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी।
शनिवार शाम को उसहैत की ओर से म्याऊं होती हुई गंगा से निकाले रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। गश्त कर रहे एसआई आकाश कुमार एवं कांस्टेबल अमित कुमार, प्रमोद कुमार ग्राम गिल्टइया के पास पकड़ लिया। पुलिस ने ग्राम नयानगला के ट्रैक्टर चालक सोनपाल से रेता खनन से संबंधित रॉयल्टी कागज मांगे, लेकिन वह कागज नहीं दिखा सका। इसलिए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।