कस्बे के दो लोगों ने बरेली के एक व्यक्ति को मंदिर की जमीन का बैनामा करके उससे 16.50 लाख रुपये ठग लिए। जमीन खरीदने वाले को दो महीने बाद ठगी का अहसास हुआ। उसने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बरेली के थाना सीबीगंज अंतर्गत गांव पुन्नापुर निवासी दरबारी ने करीब दो महीने पहले दातागंज के गांव खुकरी में जमीन का बैनामा कराया था। मुड़ा के दो भाइयों ने उनको आठ बीघा जमीन बेची थी। इसके बदले में 16.50 लाख रुपये लिए थे। दो महीने बाद दरबारी लाल को पता लगा कि उन्होंने जो जमीन खरीदी है वह मंदिर के नाम है। उनके साथ ठगी हुई है। आरोप है कि जिन लोगों ने उनको जमीन बेची उनका एक रिश्तेदार तहसील कर्मचारी भी है। दरबारी लाल की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली दातागंज वीरपाल सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।