थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के एक घर में चल रहा बूचड़खाना सोमवार रात पुलिस ने पकड़ लिया। यहां कई दिनों से प्रतिबंधित पशुओं को काट कर उनका मांस सप्लाई किया जा रहा था। मौके से पुलिस ने एक कटा हुआ और सात जीवित प्रतिबंधित पशु पकड़े हैं। दो लोगों को छुरा, कुल्हाड़ी और पशु काटने के औजारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सैदपुर के एक घर में बूचड़खाना चल रहा है। यहां प्रतिबंधित पशुओं को काटा जा रहा है। मंगलवार तड़के पुलिस ने छापेमारी की। यहां प्रतिबंधित पशुओं का वध किया जा रहा था। पुलिस को देखकर तीन लोग भाग गए। दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को सात जिंदा और एक कटा हुआ प्रतिबंधित पशु मिला। देर शाम तक पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
... तो सौदेबाजी में जुटी है पुलिस
वजीरगंज। पुलिस ने मंगलवार तड़के सैदपुर के एक घर में चल रहा अवैध बूचड़खाना पकड़ा। मौके से एक कटा हुआ और सात जिंदा पशु बरामद किए। दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से छुरा, कुल्हाड़ी, तराजू और पशु काटने के तमाम औजार बरामद हुए। इसके बावजूद मंगलवार शाम तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसओ वजीरगंज ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी देना भी जरूरी नहीं समझा।
11 पशु पकड़े, दो तस्कर गिरफ्तार
उसावां। मुखबिर की सूचना पर एसओ राजेश तिवारी ने घेराबंदी करके 11 प्रतिबंधित पशु पकड़ लिए। पशुओं को ले जा रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि रमनगला के रास्ते तस्कर प्रतिबंधित पश्ुाओं को ले जा रहे हैं। एसओ ने हमराहों के साथ घेराबंदी कर दो तस्करों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 11 प्रतिबंधित पशु मिले हैं।