फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री भगवान सिंह के खिलाफ डकैती कोर्ट से वारंट

Tue, 06 Dec 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर अपराधी हरीश पहाड़िया को शरण देने का मामला 
विज्ञापन

 स्पेशल जज डकैती कोर्ट विकास कुमार ने भाजपा नेता पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के खिलाफ वारंट जारी किया है। मामले में सुनवाई के लिए नौ जनवरी तय की है। भगवान सिंह शाक्य पर शातिर हरीश पहाड़िया को शरण देनें का आरोप है। हरीश पहाड़िया अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कल्याननगर के प्रशांत सैनी पुत्र अर्जुन सैनी का 28 अक्तूबर 2011 को फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। मामले में प्रशांत के पिता ने 30 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 11 नवंबर 2011 को प्रशांत की लाश सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर के जंगल से बरामद हुई थी। अपहरण के बाद हत्या की इस वारदात को शातिर हरीश पहाड़िया ने अपने साथी दीपक सिंघल के साथ अंजाम दिया था। हरीश पहाड़िया को पुलिस तमाम प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। उस समय भगवान सिंह शाक्य कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। हरीश पहाड़िया भी उनका चुनाव लड़ा रहा था। पुलिस ने सात जनवरी 2012 को हरीश पहाड़िया को भगवान सिंह शाक्य के शिवपुरम स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया था। मामले में भगवान सिंह शाक्य को भी आरोपी बनाया गया। पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने अब तक जमानत नहीं कराई है। सुनवाई कर रहे स्पेशल जज डकैती कोर्ट विकास कुमार ने अब पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। बता दें कि भगवान सिंह शाक्य इन दिनों भाजपा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें