फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को रंजिशन गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 15 Jun 2016 10:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांसपुर रोड पर बुधवार सुबह मनोज नाम के युवक को रंजिशन गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। घायल के पिता ने तीन लोगों पर कातिलाना हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस मामले को पेशबंदी से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव दियूरी निवासी मनोज (26) पुत्र सत्यराम परिवार के साथ कांसपुर रोड स्थित मोहल्ला लक्ष्मीनगर में रहता है। बुधवार सुबह मनोज शौच के लिए गया था। आरोप है कि लौटते वक्त उसको गोली मार दी गई। छर्रे उसकी गर्दन और आसपास लगे। इससे वह घायल हो गया। मनोज के पिता सत्यराम ने दियूनी निवासी जगतपाल, हर्रे नगला के रिंकू और समसीपुर थाना मदनापुर, शाहजहांपुर के छत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इधर, पुलिस मामले को पेशबंदी से जोड़कर देख रही है। दरअसल, छत्रपाल के परिवार की लड़की मनोज के परिवार में ब्याही है। पिछले दिनों छत्रपाल की ओर से मनोज, सत्यपाल समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रभारी कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना संदिग्ध मालूम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें