शराब के नशे में धुत दबंग ने राजस्व विभाग के कर्मचारी के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र केमोहल्ला ऊपरपारा निवासी कफील अहमद तहसील सदर में वसूली विभाग में हैं। मोहल्ले का ही सलीम गुरुवार रात उनके घर के सामने खड़ा होकर गालियां दे रहा था। कफील ने विरोध किया तो उसने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।