फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर कटवाने का बयान देने वाले पूर्व चेयरमैन पर रिपोर्ट

Sat, 11 Nov 2017 12:31 AM IST
इस्लामनगर (बदायूं)।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में काले जानवर कटवाने और पुलिस का गिरेबान पकड़कर थाने से लोगों को छुड़ाने का विवादित बयान देने वाले पूर्व चेयरमैन वाहिद खां के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा बिल्सी क्षेत्र के पूर्व विधायक और उनके भाई पर भी आचार संहिता उल्लंघन के मामले में ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इस्लामनगर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वाहिद खां ने दो दिन पहले कुरैशी मोहल्ले में अपनी बहन चेयरमैन पद प्रत्याशी जाहिदा बेगम के पक्ष में चुनावी सभा की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह कौम के लिए हर काम करेंगे। काले जानवरों को कटवाएंगे तो किसी निर्दोष को पुलिस ने पकड़ा तो पुलिसवालों का गिरेबान पकड़कर थाने से उन्हें छुड़ा लाएंगे। वाहिद खां के बयान का वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर वायरल होने से हड़कंप मच गया था। इस मामले में कुछ लोगों ने साक्ष्य पेश करके डीएम दिनेश कुमार सिंह से भी शिकायत की थी। डीएम ने एसएसपी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसआई चिंतामणि शर्मा ने इस्लामनगर थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट करा दी। इसके अलावा इस्लामनगर में ही बिल्सी क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और उनके भाई मुशाहिद बिट्टन ने बिना अनुमति रोड शो किया था। मुशाहिद की पत्नी बसपा से चेयरमैन पद प्रत्याशी निशात बी के प्रचार में यह लोग कई दिन से बाइक रैली निकाल रहे थे। इसकी शिकायत पर पूर्व विधायक और उनके भाई के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसआई इरफान अली की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें