फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई परंपरा की शिकायत पर पहुंचे अफसर

Tue, 06 Jan 2015 12:40 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के उत्तरी हिस्से में बाउंड्री के पास धर्मस्थल बनाकर यहां नई परंपरा शुरू करने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर और सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले को समझाबुझा कर निपटा दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक उज्जवल गुप्ता और नरेंद्र मोदी सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पटेल, मनो क्रांति संगठन के आलोक रस्तोगी ने जीआईसी में धर्म स्थल बनाकर नई परंपरा की शिकायत अधिकारियों से की। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। जीआईसी के उत्तरी हिस्से में बाउंड्री के पास अफसरों ने मुआयना किया। बाद में मामले को समझाबुझा कर निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें