फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से रेप

Wed, 04 Mar 2015 12:02 AM IST
इस्लामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। मंगलवार को पीड़िता परिवार के साथ एसएसपी सौमित्र यादव से मिली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज न कराने का दवाब बनाया। घर में घुसकर तोडफोड़ भी की। इधर, आरोपी की भी एक बहन ने पीड़िता के भाई पर रेप का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना इस्लामनगर थाने के एक गांव में सोमवार शाम सात बजे हुई। गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी के परिवार वाले रिश्तेदारी में गए हुए थे। किशोरी घर में अकेली थी। मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने किशोरी से रेप किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। इस मामले में सोमवार को ही थाने में तहरीर दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को परिवार वालों के साथ पीड़िता एसएसपी से मिली। इसके बाद पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने उन पर मुकदमा दर्ज न कराने के लिए दबाव बनाया। मंगलवार को उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। इधर, किशोरी से रेप के आरोपी युवक की बहन ने किशोरी के भाई पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसओ रुकुमपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर किशोरी की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। आरोपी युवक की जो बहन पीड़िता के भाई पर रेप का आरोप लगा रही है, वह दिल्ली में रहती है।  जांच की जा रही है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच में जो सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें