फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्घि दलित किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 25 Jul 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वजीरगंज थाने के एक गांव में गुरुवार शाम मंदबुद्घि किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां खेत पर गई थी। मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला 24 वर्षीय युवक अमित पुत्र रामरक्षपाल उसके घर में घुस गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी की मां आ गई। अमित को ऐसा करते उसने देख लिया। किशोरी ने मां ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। मां ने घटना की खबर पंजाब में नौकरी कर रहे पति को दी। शुक्रवार शाम वह गांव पहुंच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अमित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।


किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
-सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें