फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, एक की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 14 Jul 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारातियों को खेड़ा हुसैनपुर गांव में घेर कर पीटा
दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
 बारातियों से भरा पिकअप वाहन कादरचौक थाने के बझेली गांव के पास पलट गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए बारातियों ने पिकअप चालक महेश नाम के युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद महेश ने अपने गांव से कई लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने घायलों को दूसरे वाहन में बैठाया और गांव ले गए। वहां सभी की पिटाई की। इससे घायल नेत्रपाल नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस हादसे में मौत की बात कह रही है।
उझानी कोतवाली के गांव हुसैनपुर खेड़ा के मजरा पाठक नगला निवासी मानपाल के बेटे संतोष की बारात बुधवार को फर्रुखाबाद के गांव गिनौदा गई थी। गुरुवार को बारात वहां से वापस लौट रही थी। रास्ते में कादरचौक थाने के गांव बझेली के पास पिकअप वाहन पलट गया। वाहन को पाठक नगला का महेश चला रहा था। हादसे में मुजरिया के गांव मैजूदा निवासी नैत्रपाल (20) पुत्र नरायन सिंह, पाठक नगला के महेंद्र (35) पुत्र गंगाराम और अतर सिंह (30) घायल हो गए। हादसे के बाद बारातियों ने महेश को पीेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि महेश ने अपने गांव फोन कर दिया। गांव से दूसरे पिकअप वाहन से 10-12 लोग पहुंच। सभी घायलों को पाठक नगला ले आए। आरोप है कि यहां नेत्रपाल की पिटाई की गई। इससे उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस इसे हादसे में मौत का मामला मान रही है। अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें