फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान विक्रेता को लूटा, विरोध पर गोली मारी

Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार ने बिल्सी के बंबा चौराहा पर घटना को अंजाम दिया
विज्ञापन

नगर के मुख्य बंबा चौराहे पर बुधवार की रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद करके घर जा रहे एक पान विक्रेता को लूट लिया। विरोध करने पर उसको गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घनी आबादी के बीच हुए इस घटना से नगर समेत क्षेत्र के व्यापारियों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी ग्रीश चंद्र माहेश्वरी पुत्र बांकेलाल की नगर के बंबा चौराहे पर पान की दुकान है। उनकी दुकान पर अच्छी बिक्री होती है, जिससे काफी पैसा आता है। रोजाना की तरह बुधवार की रात करीब 11 बजे ग्रीश चंद्र दुकान बंद करके हाथ में पैसे भरा बैग लेकर चल दिए। दुकान से करीब सौ मीटर ही दूर तेजेंद्र सागार मार्केट तक पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। ग्रीश कुछ समझ पाते तब तक उनके हाथ से नगदी से भरा थैला बदमाशों ने छीनना शुरू कर दिया। इस पर ग्रीश ने इसका विरोध किया और शोर मचाने लगे। इस पर एक बदमाश ने तमंचे से उन परफायर कर दिया, जो उनकी कमर के पास लगा। इससे ग्रीश बुरी तरह घबरा गए। इतने में बदमाश उनके हाथ से बैग लूटकर ले गए, आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थोड़ी देर में एसओ पंहुच गए। उन्होंने सबसे पहले गोली लगने से घायल हुए ग्रीश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। नगर की घनी आबादी के बीच हुई इस लूटपाट की घटना के बाद नगर के व्यापारियों में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें