फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगा रहे दो युवकों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 02 Oct 2017 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह दौड़ लगाने निकले दो युवकों को बिल्सी-इस्लानगर रोड पर एक डीसीएम ने रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोग हत्यारोपी डीसीएम चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने काफी समझाने के जाम खुलवाया।    उघैती निवासी दिनेश का 17 वर्षीय बेटा अतुल सेना में भर्ती होना चाहता था। तैयारी के लिए वह रोज सुबह दौड़ लगाने जाता था। सोमवार सुबह करीब छह बजे अतुल और उसका पड़ोसी छोटू दौड़ने गए थे। टिटौली भट्टा के पास तेज गति से आई एक डीसीएम ने दोनों को रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अतुल ने कुछ ही मिनट बाद दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। घायल छोटू ने फोन से इसकी सूचना परिवार वालों को दी। इससे रोते बिलखते परिवार वाले और गांव वाले मौके पर जा पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने अतुल की लाश रोड के बीच में रखकर जाम लगा दिया। इसका पता लगने पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने की कोशिश की। गांव वाले डीसीएम चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और जल्द गिरफ्तार करने का वायदा किया। तब कहीं एक घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया।  इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें