घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है। मोहल्ला शहवाजपुर निवासी रफीक अहमद ने अपने 12 वर्षीय बेटे समर को पड़ोस में दुकान से पान लेने भेजा था। काफी देर तक समर घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। करीब चार घंटे के बाद समर नगर के बाहर कछला रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। होश में आने पर उसने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसको नशा सुंघा दिया था। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कहां ले जाया गया, इसका उसे कुछ पता नहीं। इधर, लोगों का मानना है कि शायद बदमाश किसी और बालक का अपहरण करने आए होंगे। जब बदमाशों को पता लगा होगा कि यह दूसरा बालक है तो उसे छोड़कर भाग गए।