शादी में बाइक देने से इनकार करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से पीटकर निकाल दिया। पीड़िता की मां ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में द्रोपा पत्नी प्रेमराज निवासी चमरपुरा थाना सहसवान ने बताया है कि उसने अपनी पुत्री गुड्डो की शादी कुछ समय पूर्व जौनी पुत्री रामकुंवर निवासी सैंजना, गुन्नौर के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इनकार करने पर बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।