फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीब की जंग के बहाने हुकूमत पर हमला

Thu, 09 Feb 2017 12:19 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
नजीब की जंग के बहाने हुकूमत पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं कलक्ट्रेट का घेराव, हाईवे पर धरना देकर जाम लगाया
जेएनयू, एएमयू और आईएसओ के छात्र सड़क पर उतरे

जेएनयू के लापता छात्र नजीब को तलाशने की मांग को लेकर पहले से आंदोलन चलाते आ रहे जेएनयू और एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) के छात्र संगठन के नेताओं की अगुवाई में बुधवार को शहर में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। इन नेताओं का ‘झंडा’ तो गड़ा था नजीब की मांग को लेकर मगर निशाने पर थे पीएम नरेंद्र मोदी। प्रदर्शन में शामिल हुए सपा नेताओं के सुर भी मोदी के खिलाफ रहे। इसके चलते भाषण चुनावी ही नजर आ रहा था। बाद में तय हुआ कि आंदोलन देश भर में चलाया जाएगा, 12 फरवरी को लखनऊ में डेरा डाला जाएगा।
बदायूं शहर के मोहल्ला वेदो टोला निवासी नफीस अहमद का बेटा नजीब 15 अक्तूबर से लापता है। जेएनयू (जवाहर लाल यूनिवर्सिटी) और एएमयू के छात्र नेताओं ने नजीब के लापता हुए 100 दिन पूरे होने पर बुधवार का दिन शहर में ही प्रदर्शन करने को चुना। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित कुमार, एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन, आईएसओ के अध्यक्ष नाहस माल, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व सचिव डॉ. शकील, छात्र नेता खालिद उमर, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र संघ सचिव शहला रशीद, पूर्व छात्रसंघ सचिव शकील अहमद समेत कई छात्र नेता बदायूं में प्रदर्शन करने पहुंचे। इस प्रदर्शन में नजीब की मां फातमा नफीस और भाई मुजीब साथ थे। बैनर था स्टूडेंट इस्लामिक आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया और बदायूं यूथ समेत कई संगठनों का। शहर में मार्च निकालकर प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया और कचहरी तिराहे पर धरना देकर हाईवे पर जाम भी लगाया। इस प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

मार्च और धरना-प्रदर्शन से पहले शहर में चक्करवाली सड़क के पास एक सभा हुई। इसमें जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस को दबाव में लिये हुए है। जब तक बरामद नहीं हो जाएगा, आंदोलन जारी रहेगी। पूरे देश में कार्यक्रम किये जाएंगे। कन्हैया के साथी खालिद उमर ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी एक सूत्रीय कार्यक्रम चला रहे हैं, जो भी आवाज उठाता है, उसे दबाते हैं। देश में झगड़ा कराने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सपा नेता मौलाना डॉ. यासीन उस्मानी, नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा समेत खालिद परवेज, फखरे अहमद शोबी, बदायूं यूथ के जिया अंसारी ने भी इस मामले में केंद्र सरकार की आलोचना की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने छह सड़का, घंटा घर, लावेला चौक, कचहरी तिराहे पर भी नुक्कड़ सभाएं भी कीं। इस दौरान कचहरी चौराहे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। हालात बेकाबू न हो इसके लिए मौके पर भारी तादाद में फोर्स बुला लिया गया। कचहरी तिराहे के बाद छात्र नेताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में भी सभा करके केंद्र सरकार को घेरा। हालांकि इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में भी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें