फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में मां-बेटे समेत कई लोगों से लूटपाट

Tue, 18 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फैजगंज बेहटा में ओरछी-आसफपुर रोड पर आधा दर्जन बदमाशों ने बाइक सवार मां-बेटे समेत कई लोगों से लूटपाट की। बदमाशों ने रोड पर पेड़ डालने के बाद वारदात को अंजाम दिया। कार सवार रामपुर के एक परिवार को भी बदमाशों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के गांव चंदोई निवासी पवन की बहन फैजगंज बेहटा थाने के गांव नगला जैत में ब्याही है। पवन अपनी मां मिथलेश के साथ बाइक से बहन की ससुराल जा रहा था। रास्ते में ओरछी-आसफपुर रोड पर सिसरका भट्ठा के पास बदमाशों ने रोड पर पेड़ डालकर इनको रोक लिया। आधा दर्जन बदमाशों ने पवन से 15 हजार रुपये नगदी, मोबाइल समेत मिथलेश से सोने की चेन और कुंडल लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने इस्लामनगर के विकास नाम के युवक को शिकार बनाया। विकास से 32 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। कार सवार रामपुर के एक परिवार को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। मिथलेश और विकास की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। रामपुर का परिवार लुटने-पिटने के बाद पुलिस को खबर दिए बिना ही चला गया। 
बदमाशों ने दूधिया समेत दो को लूटा
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाने के गांव थानपुर निवासी टीटूपाल यादव दूध बेचने का काम करता है। गांव के ही विशाल नाम के युवक के साथ वह दूध दुलवाने मुगर्रा गांव जा रहा था। रास्ते में हबीबपुर क्रासिंग के पास आधा दर्जन बदमाशों ने इन दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने टीटू से तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें