फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर म्याऊं के पास हादसा

Thu, 09 Feb 2017 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर म्याऊं के पास हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो बसों की टक्कर में महिला की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त नहीं, घायलों में दो की हालत गंभीर
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो बसों की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बसों के चालक बसों को छोड़कर भाग गए। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर है। दोनों बसों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
बदायूं से उसावां की ओर जा रही निजी बस को गुरुवार दोपहर पीछे से आ रही दूसरी बस ने मंसा नगला गांव के पास टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 65 वर्षीय महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतका के पास से 2490 रुपये भी मिले हैं। हादसे में उसावां के सांडी गांव की गुड्डो (35), हजरतपुर के गांव चंगासी का सुलेमान (42), वमनपुरा निवासी गुड्डी (38), मुलायम (45), चमेली (50), रमेश (36) और रामसरन (65) समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतका के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। घायलों में दो की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

----------
टाटा 407 ने ठेला रौंदा, एक की मौत, चार घायल
 जरीफनगर थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव उस्मानपुर के पास बबराला की ओर से आ रहे मिनी ट्रक ने रोड किनारे लगे ठेला को रौंद दिया। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जरीफनगर थाने के गांव उस्मानपुर निवासी राजेश पुत्र भूरे गांव के पास बदायूं-मेरठ हाईवे पर ठेला लगाता है। गुरुवार को बबराला की ओर से आ रहे टाटा-407 वाहन ने उसके ठेला को रौंद दिया। हादसे में राजेश, धर्मवीर पुत्र रघुवीर, किशनवीर पुत्र उस्मान और प्रहलाद घायल हो गए। इनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
---------
अज्ञात वाहन से कुचल कर साइकिल सवार की मौत
कोतवाली क्षेत्र के गांव पीतमनगर निवासी किशोरी लाल (30) पुत्र केशों बुधवार को साइकिल से सहसवान आया था। रात को वह वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में बदायूं रोड पर डीपी महाविद्यालय के पास किशोरी लाल को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई टिल्लू ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-----------
दो ट्रकों की टक्कर में चालक घायल
अलापुर। थाना क्षेत्र में म्याऊं पुलिस चौकी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक का चालक फरियाद (48) पुत्र नूर मोहम्मद घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों ट्रक रोड किनारे खाई में पलटने से बच गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें