व्हाट्सएप एक बार फिर बवाल की वजह बन गया। अब किसी ने व्हाट्सएप पर चलने
वाले ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एडिट किया हुआ आपत्तिजनक फोटो
डाल दिया। इस बारे में जब भाजपाइयों को पता लगा तो वह भड़क गए। भाजपा
जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के नेतृत्व में तमाम भाजपाई थाने पहुंचे। इन
लोगों ने यहां हंगामा किया। बाद में पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर
ली। उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसके नंबर से यह फोटो व्हाट्सएप के
एक ग्रुप में डाला गया।
वजीरगंज निवासी नीरज वार्ष्णेय व्हट्सएप पर ‘लकी
ड्रा’ नाम के ग्रुप से जुड़े हुए हैं। नौ जनवरी को इस ग्रुप पर किसी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो डाल दिया। नीरज ने इस बारे
में अपने मिलने वालों को बताया। यह बात भाजपाइयों तक पहुंची। सोमवार को
जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, युवा मोर्चा
जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय तमाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने पहुंचे। इन
लोगों ने थाने में हंगामा किया। सूचना पर सीओ बिल्सी जगदीश चंद्र सिंह,
कोतवाल बिसौली देवराज राठी भी वजीरगंज पहुंच गए। बाद में पुलिस ने नीरज की
तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। सीओ जगदीश चंद्र ने बताया
कि जिलस व्यक्ति ने यह फोटो डाला है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू
कर दी गई है।