बारिश के दौरान बुधवार रात ककराला कस्बे में एक मकान ढह गया। इससे घर में मौजूद पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई। उसके पिता और चाचा घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। ककराला के वार्ड नंबर 15 निवासी मोहसिन की 12 वर्षीय बेटी अलकायदा नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। बुधवार रात करीब आठ बजे ककराला में बारिश हुई थी। मोहसिन के घर की छत पर लोहे टिन पड़ी थी। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह और उसका भाई बदरे आलम खाना खा रहे थे। वहीं रसोई में अलकायदा मौजूद थी। मोहसिन का बेटा घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच अचानक मकान ढह गया। इससे अलकायदा उसके पिता मोहसिन और चाचा बदरे आलम मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान अलकायदा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बदले आलम को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि मोहसिन को कस्बे में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि अलकायदा जब ढाई माह की थी तब उसकी मां की मौत हो गई थी।