फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के अस्पताल में मिली अगवा किशोरी

Wed, 09 Mar 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
meerut-was-abducted-teenager-in-hospital
विज्ञापन

विज्ञापन
एक मार्च को चार लड़कियां कूदी थीं डीसीएम से
एक घायल किशोरी को डीसीएम चालक ले गया था
 आठ दिन के बाद अगवा किशोरी मेरठ के एक अस्पताल से मिल गई है। एक मार्च को उसे घायल अवस्था में एक डीसीएम चालक अपने साथ ले गया था। पुलिस टीम मेरठ से उसे ले आई है। अब उसकी हालत सामान्य है।
कुंवरगांव थाने के गांव वनगांवा निवासी कुसुमा (10) पुत्री नरेश, रीना (10) पुत्री श्रीपाल, लक्ष्मी (10) पुत्री पोशाकी और मधु (40) पुत्री होतम एक मार्च को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भगवतीपुर गांव के पास आलू बीनने आई थीं। यहां से अपने गांव जाने के लिए चारो लड़कियां डीसीएम में सवार हो गई थीं। लड़कियों ने डीसीएम चालक से कुनार गांव के पास रुकने को कहा था। डीसीएम चालक ने जब यहां पर डीसीएम नहीं रोकी तो चारो लड़कियां चलती हुई डीसीएम से कूद गईं। इसमें मधु गंभीर घायल हो गई। डीसीएम चालक मधु को अपने साथ ले गया। मामले में वजीरगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात मेरठ के एक अस्पताल से कुंवरगांव थाने फोन आया। बताया गया कि मधु नाम की लड़की यहां भर्ती है। कुंवरगांव पुलिस ने इस बारे में वजीरगंज पुलिस को बताया। इसके बाद वजीरगंज थाने की एक टीम को मेरठ भेजा गया। यह टीम मधु को लेकर यहां आई और उसके घर भेज दिया। मधु की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें