पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहे हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर निवासी तेजराम ने अपनी बेटी नन्ही (25) की शादी बिल्सी क्षेत्र के गांव घंघोसी के अनिल के साथ की थी। तेजराम का आरोप है कि नन्ही के ससुराली उसे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने नन्ही की जहर देकर हत्या कर दी। तेजराम की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति अनिल समेत हुकुम सिंह, देवेंद्र, राकेश, सुनील के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।