फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से नाराज लोगों ने की गुलड़िया उपकेंद्र पर तालाबंदी

Fri, 21 Jul 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
electricity crises
विज्ञापन
बिजली कटौती से खफा लोगों ने शुक्रवार की शाम उपकेंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। तालाबंदी करने के साथ ही दूसरे गांवों की दी जा रही सप्लाई को बंद कर दिया। उपकेंद्र पर मौजूद मिले कर्मचारियों से काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। खबर मिलने पर मूसाझाग पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विभागीय अधिकारियों से बात करने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। चेताया यदि कटौती को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कस्बा समेत देहात क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अंधाधुंध कटौती की जा रही है, जिसके चलते इस गर्मी के मौसम में हर कोई परेशान है। बरसात नहीं होने के कारण सिंचाई के अभाव में फसलें भी सूख रहीं हैं। यहां बता दें कि स्थानीय उपकेंद्र से कस्बे के साथ ही गांव औरामई, गुलड़िया, मूसाझाग, आमगांव को एक-एक दिन के हिसाब से सप्लाई दी जाती है, लेकिन कुछ दिनों से काफी कटौती की जा रही है। कोई समय ही निर्धारित नहीं है। इससे नाराज कई लोग शाम करीब छह बजे उपकेंद्र पर जा पहुंचे। बिजली अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तालाबंदी भी कर दी। उपकेंद्र पर मिले कर्मचारी  किशन, प्रमोद यादव ,संजय सक्सेना से उनकी कहासुनी भी हुई। कर्मचारियों ने कहा कि ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है दी जा रही है। प्रदर्शन के समय जिन गांवों को सप्लाई की जा रही थी उसे प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया। किसी ने उपकेंद्र पर तालाबंदी और हंगामे की सूचना थाना मूसाझाग पुलिस को दे दी। दरोगा सौरभ यादव कुछ पुलिस वालों को लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को किसी तरह शांत किया। कहा कि वह बिजली अफसरों से बात करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में चिरंजीव सिंह, मुदित कुमार, राजेश सिंह, पूरन सिंह, सत्यवीर, बेंचे सिंह, भेष कुमार, राजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें