बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने करेंगी स्टेशन से पपगांव जा रहे मजदूर युवक से नकदी और मोबाइल लूट लिया। उसको पीटकर घायल कर दिया गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के करेंगी रेलवे स्टेशन से दिल्ली से मजदूरी कर अपने गांव जाते समय दोपहर 12 बजे लगभग चंद्रसेन पुत्र रामरतन को बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने सरकारी नलकूप के पास मारपीट कर 15 हजार की नगदी और मोबाइल छीन लिया। गांव पहुंचे युवक ने परिजनों को जानकारी दी। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।