दातागंज रोड पर आमगांव के पास शुक्रवार रात की घटना
बदायूं-दातागंज रोड पर बदमाशों ने मजदूरी करके लौट रहे चार ग्रामीणों से लूटपाट की। विरोध करने पर पीटा भी। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
मूसाझाग थाने के गांव नवादा सुलरा निवासी दिनेश, राजेश, अवधेश और राकेश शहर में मालवीय आवास पर चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे हैं। शुक्रवार शाम काम निपटाने के बाद चारों वापस गांव लौट रहे थे। इन लोगों को आमगांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने घेर लिया। चारों लोगों से मजदूरी के रुपये लूट लिए। खबर मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
हियों के जिम्मे चौकी क्षेत्र के 18 गांवों की सुरक्षा का जिम्मा है। क्षेत्र के लोगों ने चौकी पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती की मांग की है।