फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में छापेमारी सब मिला ओके

Sun, 14 Dec 2014 11:53 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को जिला जेल पर औचक छापेमारी की। इस दौरान जेल में सब कुछ ओके मिला। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी करीब दो घंटे तक जेल में बंदियों के बैरक, जेल अस्पताल, रसोई आदि खंगालते रहे। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन से सुरक्षा की जानकारी ली और जेल में व्यवस्थाओं को लेकर बंदियों से भी बात की।
विज्ञापन

रविवार को एडीएम वित्त आरपी यादव, एसपी सिटी लल्लन सिंह और प्रभारी सीएमएस डॉ. हरपाल सिंह फोर्स के साथ अचानक जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों ने जेलर अरविंद पांडेय के साथ सीधे बंदियों के बैरक की ओर रुख किया। एक-एक कर सभी बैरक देखे। बाद में महिला बैरक में पहुंच कर जायजा लिया। इसके बाद जेल अस्पताल, रसोई आदि को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जेल में सब कुछ ओके मिला। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यहां बंद बंदियों से भी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके जेल में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान यहां सब कुछ ओके मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें