फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में आईपीएल सट्टे चरम पर

Sat, 14 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो  सहसवान (बदायूं)।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एक सफेदपोश नेता का मिला है संरक्षण
पुलिस जानकर भी बनी हुई है अंजान
सहसवान में एक सत्ताधारी सफेदपोश नेता के संरक्षण में सट्टे का धंधा तेजी से फल फूल रहा। आईपीएल के नाम पर लाखों रुपये का सट्टा इस काले कारोबार में फर्जी सिम और बिना ईएमआई बाले मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस सब कुछ जानकार भी अंजान बनी हुई है। इस कारोबार में तमाम लोग अपना पैसा बर्बाद कर चुके हैं। 
विज्ञापन

नगर में आईपीएल के नाम पर मोहल्ला सैफुल्लागंज, जहांगीराबाद, अकबराबाद, नवादा, चौधरी मौहल्ला, प्राइवेट बस स्टैंड से अकबराबाद जाने वाले मार्ग पर तहसील गेट पर सट्टे का धंधा काफी समय से चल रहा है। बताया जाता है कि इसको एक सत्ताधारी सफेदपोश नेता का संरक्षण मिला हुआ है। आईपीएल के नाम पर सट्टा चलाने वाले लोग एक के सौ मिलने का सपना दिखाकर इस जाल में फांसते हैं, इसके बाद से उसका दोहन शुरू हो जाता है। सट्टा खेलने वालों का मोबाइल पर ही संलिप्त लोग रकम बुक कर लेते हैं। हार-जीत होने पर उसके घर से सट्टे के पैसों का लेनदेन कर लिया जाता है। जमानत के रूप में पहले ही एक मोटी रकम जमा करा ली जाती है। आईपीएल सट्टे के जाल में फंसकर सैकड़ों परिवार कंगाली के कगार पर पहुंच चुके हैं। चूंकि कोई शिकायत सामने नहीं आ रही तो पुलिस भी जान कर अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें