फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवा के घर से जेवरात समेत नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किलाखेड़ा मोहला स्थित बेवा मायादेवी के घर से चोर संदूक ले गए। उसमें नकदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवरात थे।
विज्ञापन

घटना 16 जून रात की है। किलाखेड़ा निवासी बेवा मायादेवी अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उनकी पुत्रवधू और नाती थे। रात में चोरों ने कमरे से संदूक निकाल लिया। तड़के जानकारी हुई तो पुत्रवधू ने फोन पर घटना की जानकारी दी। बुधवार शाम को घर पहुंची बेवा और उसके बेटे ने आसपास संदूक तलाश भी किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पहुंची गृहस्वामिनी मायादेवी ने पुलिस को चोरी गए सामान के बारे में अवगत कराया। बताया कि संदूक में 50 हजार रुपये और पुत्रवधू के जेवरात थे। चोरी गए सामान में कीमती कपड़े और डाकघर की दो पासबुक भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें