सोमवार रात चोरों ने गौतमपुरी में हरविलास के घर में हाथ साफ कर लिया। चोर जेवरात और नगदी समेट कर निकल गए लेकिन घरवालों को भनक तक नहीं लगी। गृहस्वामी हरविलास समेत उसके घरवाले उस वक्त कमरे में सोर रहे थे। चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे और हाथ साफ कर जाते वक्त दरबाजे पर बाहर से कुंडी डाल गए। तड़के जाग होने पर गृहस्वामी और उसके घरवालों के लिए पड़ोसियों को पुकार कर दरबाजा खुलवाना पड़ा। चोरी का पता लगते ही आसपास के लोगों का भी जमघट लग गया। गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने संदूक का ही निशाना बनाया। संदूक से चोर से 20 हजार रुपया नगद, सोने की चेन, बेसर और चांदी की पाजेब ले गए। पेंट की जेब से दो सेलफोन निकाल लिए गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।