फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में ड्राइविंग पड़ी महंगी, महिला समेत तीन घायल

Sat, 14 Nov 2015 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक का पुलिस ने कराया मेडिकल
विज्ञापन



हादसा अंबेडकर चौराहे के पास दिल्ली रोड पर हुआ। मोहल्ला गौतमपुरी निवासी बृजकिशोर की पत्नी सुनीता बच्चे की फीस जमा करके विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज से लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी। सुनीता घायल होकर सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवार युवकों को दबोच कर इनकी पिटाई कर दी। सुनीता के परिवार वाले भी पहुंच गए। सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के दौरान बाइक सवार युवकों ने खुद को बहादुरगंज निवासी नवाब ओर बाजारकलां मोहल्ले का अकील बताया। मेडिकल कराने पर यह शराब के नशे में पाए गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को बृजकिशोर की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें