फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बांधकर खेत में डाला, पत्नी से गैंगरेप

Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो      सहसवान (बदायूं)।
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दवा लेकर लौट रहा था दंपति, तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट     
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निकट सोमवार की रात दवा लेकर घर लौट रहे दंपति को तीन लोगों ने असलहों के बल पर रोक लिया। पति को बांधकर खेत में डाल दिया और पत्नी के संग तीनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।     
दंपति दवा लेने सहसवान आया था। दोनों रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के मोड़ पर गांव के ही बालिस्टर, कमल प्रकाश और उपेंद्र ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पति को हाथ-पांव बांधकर खेत में डाल दिया। पत्नी को खींचकर तीनों दूसरे खेत में ले गए जहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

बाद में पत्नी ने पति के हाथ-पांव खोले। मंगलवार को पति-पत्नी कोतवाली पहुंचे। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। कोतवाल इंद्रेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सहसवान के सीओ श्योराज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
रंजिश भी सामने आई
सहसवान। सहसवान में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पेशबंदी के नजरिए से भी जांच कर रही है। वजह यह है कि आरोपियों का महिला के पति से पिछले दिनों विवाद हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन सही बात विवेचना में ही सामने आएगी।      
विज्ञापन

सामने आया है कि गांव में करीब 20 दिन पहले राशन कोटे का प्रस्ताव हुआ था। कोटा लेने के लिए लाइन में बालिस्टर भी था। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के देवर के नाम राशन कोटे का प्रस्ताव हो गया। इसके बाद बालिस्टर पक्ष ने महिला के पति और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। बालिस्टर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी है इसलिए पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रंजिश के पहलू से भी जांच कर रही है। वहीं, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का मंगलवार को महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उसमें जोर जबरदस्ती की बात पर संशय की स्थिति सामने आई। स्लाइड बनाकर लैब भेज दी गई है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें