फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी छुड़ाने को थाने पर धावा, पथराव

Sat, 13 Jun 2015 12:07 AM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के हत्यारोपी को छुड़ाने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पर धाबा बोल कर पथराव कर दिया। ग्रामीण उसको जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे। पथराव में पुलिस के एक ड्राइवर समेत तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने लाठी चार्ज कर हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली, 14 बाइकें कब्जे में ली हैं। तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 30 नामजद और सैकडों अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। देर शाम पुलिस ने हत्यारोपी सद्दन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू में शाकिरा (35) पत्नी सका मुहम्मद की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई कर्रू ने हिंडोर के सद्दन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने सद्दन को अकबराबाद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जब सद्दन के परिवार वालों को पता लगा तो वह ट्रैक्टर-ट्रालियों और बाइकों से सैकड़ों लोगों के साथ थाने पहुंच गए और सद्दन को छोडने की मांग करने लगे। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेजने की बात कही तो ग्रामीण हमलावर हो गए। थाने में घुसकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने रोका तो पथराव शुरू कर दिया। इसमें ड्राइवर नरेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल नितिन कुमार और रविराज घायल हो गए। भीड़ को खदेडने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने मौके से उम्मीद मियां पुत्र मुन्ने खां, इशरार पुत्र भूरे और राशिद पुत्र अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की ओर से 30 नामजद सहित सैकडों अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 332,353 और 7 क्रमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें