फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह चला रहे दरोगा के बेटे ने ठगे थे 56 लाख

Fri, 22 Apr 2016 12:07 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लेखा परीक्षा विभाग के सीनियर ऑडीटर से हुई थी ठगी
एलआईसी से इनाम घोषित होने का झांसा देकर ली गई रकम
क्राइम ब्रांच को मिले अहम सुराग जल्द हो जाएगा खुलासा
 स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के सीनियर ऑडीटर संतोष वर्मा से करीब 56 लाख रुपये की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच को अहम सुराग मिले हैं। मथुरा में तैनात एक दरोगा का बेटा ठगी गिरोह का मुखिया निकला है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं की गई है। पूरे मामले का जल्द वर्कआउट हो सकता है।
सितंबर 2014 में सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले संतोष वर्मा को फोन करके समीर खन्ना नाम के व्यक्ति ने कहा था कि उनको एलआईसी से इनाम घोषित किया गया है। इसके लिए उनको फीस देनी होगी। संतोष वर्मा उसके झांसे में आ गए। इसके बाद वर्मा से ठगी का ऐसा सिलसिला चालू हुआ तो दिसंबर 2015 तक चलता रहा। उनसे अलग-अलग बैंक खातों में 56,63,058 रुपये जमा कराए गए। रुपये जमा करने के लिए संतोष वर्मा ने अपने नाते-रिश्तेदारों से लाखों रुपये का कर्ज लिया। पत्नी के जेवर आदि भी बेच दिए। जनवरी 2016 में वर्मा को ठगी का अहसास हुआ। उधारी के लिए उनसे तकादे होने लगे। इसके चलते वह डिप्रेशन में घर छोड़कर चले गए। 23 फरवरी 2016 को वर्मा की ओर से सिविल लाइंस थाने में 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसएसपी सौमित्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। जांच के दौरान पता लगा है कि ठगी गिरोह एक दरोगा का लड़का चला रहा है। क्राइम ब्रांच ने ठगी के एक आरोपी को दबोचा है। सूत्रों की मानें तो इससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

... तो पकड़ने के बाद छोड़ा दरोगा के बेटे को
बदायूं। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच ने ठगी गिरोह चलाने वाले दरोगा के बेटे को नौ अप्रैल को दिल्ली से पकड़ लिया था। बाद में इसे छोड़ दिया गया। दरोगा की तैनाती इन दिनों मथुरा में है। हालांक्रि क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बाबूराम इससे इंकार कर रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि बेटे को छोड़ने के लिए दरोगा से एक सादा कागज पर लिखवा कर ले लिया है कि उसके बेटे की पूछताछ के लिए जब भी पुलिस को जरूरत होगी, तब उसको पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
मामले में कई ठोस क्लू मिले हैं। यह बात सही है कि मथुरा में तैनात एक दरोगा के बेटे की संलिप्तता उजागर हो रही है। उसे पकड़कर छोड़ने की बात गलत है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-बाबूराम, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें