फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट के टुकडे़ की खातिर ली थी भतीजे की जान

Fri, 27 Feb 2015 07:26 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्गे की दावत में एक टुकड़ा मीट कुत्ते को डाल देना भतीजे को भारी पड़ गया। इससे गुस्साए चाचा ने भतीजे मुस्ताक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन

बिल्सी थाने के गांव उलइया में अली मोहम्मद के 24 वर्षीय पुत्र मुस्तक गुरुवार रात गांव में ही अपने चाचा शाकिर के घर मुर्गे की दावत खाने गया था। शाकिर शराब के नशे में था। यहां मीट का एक टुकड़ा मुस्ताक ने कुत्ते को खिला दिया। इससे शाकिर नाराज हो गया। मुस्ताक दावत बीच में छोड़कर अपने घर के लिए चल दिया। उसके पीछे-पीछे शाकिर भी आ गया। रास्ते में शाकिर ने मुस्ताक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मुस्ताक को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पिता की ओर से शाकिर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें