फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लालच में जीजा को गोली मारी

Mon, 01 Feb 2016 10:40 PM IST
दबतोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर निवासी एक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता के पास 40 बीघा जमीन है। युवक के जीजा की नजर अपनी ससुराल की संपत्ति पर थी। युवक की शादी तय हो चुकी थी। रविवार को शादी पक्की करने लड़की पक्ष के लोग आए थे। उसके जीजा को लगा कि उसकी शादी के बाद संपत्ति उसको नहीं मिलेगी। रात करीब ढाई बजे जीजा ने देशी तमंचे से उसको सोते वक्त गोली मार दी। गोली युवक के मुंह को रगड़ती हुई हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। युवक का बिसौली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। चौकी इंचार्ज दबतोरी नवी हसन ने बताया कि अगर कोई तहरीर आती है, तो कार्रवाई होगी। मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें