फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के दोस्त पर रेप का आरोप

Tue, 02 Jun 2015 12:04 AM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने घर में घुसकर अपनी बेटी से भी कम उम्र की किशोरी से दुष्कर्म कर इंसानियत को तार तार कर दिया। लड़की उस समय अपने सात साल के भाई के साथ घर में अकेली थी। भाई ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे पीटकर चुप करा दिया गया। ऐसा बताया जाता है कि आरोपी की किशोरी के पिता से दोस्ती भी है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम की है। 14 वर्षीय लड़की के माता-पिता खेत पर गए थे। उसका सात साल का पुत्र और बेटी अकेले थे। मौका पाकर अधेड़ मीहलाल घर में घुस आया। उसने किशोरी को पकड़ लिया। यह देख छोटे भाई ने शोर मचाया तो मीहलाल ने उसको बुरी तरह से पीटकर एक जगह चुपचाप बैठे रहने की हिदायत दी। इसके बाद किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने किशोरी और उसके भाई को डराया कि अगर किसी को बताया तो वह दोनों को जान से मार देगा।
 माता-पिता देर रात घर पहुंचे तो उन्होंने दोनों बच्चों को सहमा सा देखा। पूछताछ की तो डरी सहमी बेटी ने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया, जिसे सुन माता-पिता अवाक रह गए। सोमवार की सुबह वे बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा है, जो नहीं हो सका। आरोपी शादीशुदा है। उसके छह बच्चे हैं। तीन बेटे और तीन बेटियां। बताया जाता है कि पीड़ित किशोरी के पिता के साथ उसका उठना-बैठना है। अक्सर दोनो साथ में शराब पीते हैं।
विज्ञापन


मीहलाल मूल रूप से मूसाझाग के गांव सकतपुर का रहने वाला है। यहां वह कई साल से अपनी ससुराल में रह रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-सीपी सिंह, एसओ अलापुर

शौच गई किशोरी से रेप की कोशिश
दातागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम शौच को गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसको दबोच लिया और मक्का के खेत में ले गया। वहां दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें