फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने रेप का मुकदमा किया, युवती ने शादी कर ली

Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में इस समय रेप के एक आरोपी और कथित पीड़िता की शादी चर्चा में है। युवती के भाई ने अपनी ही बिरादरी के गांव के दो युवकों पर बहन से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने तीन दिन पहले आरोपी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है। 
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है। घटना वाले दिन से ही मामले ने नाटकीय मोड़ लेना शुरू कर दिया था। युवती के भाई ने गांव के दो युवकों को नामजद कराया तो एक की नामजदगी पर सवाल भी उठे। सूत्रों की मानें तो युवती ने घटना वाले दिन मेडिकल कराने से बचने की कोशिश की। वह तीन दिन तक महिला पुुलिस की अभिरक्षा में रही। चौथे दिन मेडिकल हुआ तो प्राइमरी रिपोर्ट रेप की बात सामने नहीं आई। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया था लेकिन रेप की पुष्टि नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने युवती को कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के लिए पेश किया। धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देते वक्त ने युवती ने रेप के आरोपों को नकारते हुए आरोपी युवक को जीवनसाथी बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की। 
सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले युवती घरवालों की मौजूदगी में आरोपी युवक के साथ कोर्ट मैरिज करनी पहुंची। दोनों पक्ष के लोगों के साथ उनके पैरोकार भी मौजूद रहे थे। है। उसने पति बने युवक के साथी के बचाव में भी बयान दिया। इस शादी के बाद दोनों के घरवाले चुप हैं। हालांकि आरोपी युवक के परिवारवालों का कहना है कि दोनों प्रेम करते थे इसलिए जीवनभर साथ रहने का फैसला ले लिया। 
विज्ञापन


युवती ने अपने बयान संकेत दिया था कि वह आरोपी से ही शादी करेगी। उसने कोर्ट मैरिज की है या नहीं, यह नहीं पता है। विवेचना में भी उसके बयान को शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन

- मनोज कुमार त्यागी, विवेचक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें