फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से ‘एसी’ चला रहे पकड़े गए

Mon, 27 Jul 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के एसडीओ छैल बिहारी के निर्देशन में बिजली विभाग की टीम ने शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय और मधुवन कालोनी में छापामारी की 56 कनेक्शन चेक किए। उन्होंने बताया कि मधुवन कालोनी में तुलसी सिंह राठौर के यहां मीटर से ऊपर तार काटकर उससे ऐसी चलाया जा रहा था। मौके पर इसे पकड़ लिया गया। तुलसी सिंह राठौर से शमन शुल्क के रूप में 12 हजार रुपये वसूल किए गए। छह कनेक्शन बकाया में काटे गए। तीन लोगों का लोड बढ़ाया गया। सभी उपभोक्ताओं से उन्होंने गुजारिश की है कि विच्छेदन से बचने के लिए अपनी बिजली बिल जमा करते रहें। उपभोक्ताओं को कोई समस्या हो तो वे सीधे उनसे संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें