फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरम में बिजली विभाग का छापा, 12 कनेक्शन काटे

Wed, 21 Oct 2015 08:31 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीओ छैल बिहारी के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने शिवपुरम में बुधवार को ऐसे 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, जिनपर तीन लाख का बकाया है। इन उपभोक्तओं को चेताया गया कि अगर कनेक्शन जुड़ा पाया गया तो बिजली विभाग उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराएगा। एसडीओ ने कहा है कि वे बिजली उपभोक्ता जिन पर पांच हजार से अधिक का बकाया है, विच्छेदन से बचना चाहते हैं तो जल्दी ही अपना बिल जमा कर दें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पनवड़िया बिजली उपकेंद्र का बिलिंग काउंटर अवकाश के दिनों में भी खुला है और खुला रहेगा। किसी उपभोक्ता को बिजली बिल जमा करने में असुविधा हो रही हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। बिजली की बकाया राशि पर अब कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें