फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवार्चन आयोग को सूचनाएं  न देने पर डीएम नाराज

Thu, 18 Aug 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने तीन दिन के अंदर सभी एसडीएम से की रिपोर्ट तलब
बोले, मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराएं
 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मांगी गई सूचनाएं अधिकारियों द्वारा उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने उप  जिलाधिकारियों को हिदायत दी कि मतदान केंद्रों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर प्रत्येक केंद्र पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध होने संबंधी प्रमाण पत्र तीन  दिन के अंदर निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी  ने 2,325 मतदेय स्थलों, 1645 मतदान केंद्रों पर अशक्त मतदाताओं के लिए रैंप, विद्युत, पेयजल, शौचालय, मतदान पार्टियों के लिए आवश्यक फर्नीचर, मतदान के लिए प्रतीक्षा को शेड, छायादार स्थान की व्यवस्था कराने के संबंध में तीन दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम समस्त मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के संबंध में अपना प्रमाण पत्र दें। हेलो बदायूं एप्प को सुचारू करने के लिए सभी एसडीएम से निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त न होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इलेक्शन एजेंट के रूप में कार्य करें। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई सुविधा उपलब्ध न हो, तो उसे तत्काल सुनिश्चित कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। जिस अधिकारी को चुनाव  से संबंधित जो कार्य दिया गया है, वह उसको समय से पूरा करे। कलक्ट्रेट  सभागार में हुई बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसपी आरए संजय राय सहित सभी  उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

------
अभियान चलाकर बढ़ाए जाएंगे वोटर लिस्ट में नाम
बदायूं। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूचियों में नाम  बढ़ाने, संशोधन आदि कार्यों के लिए एक सितंबर से 31 अक्तूूबर तक जनपद में अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने तथा संशोधन आदि का कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने इस कार्य के लिए 61 सेक्टर अफसर नामित  कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें