फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच नामजद

Wed, 07 Oct 2015 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बाजारकलां निवासी निक्की वर्मा पुत्र स्व. संतोष वर्मा की शादी 24 जनवरी को जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा निवासी छत्रपाल के साथ हुई थी। बकौल निक्की शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज भी दिया, लेकिन पति समेत उसके घरवाले बाद में बाइक और 50 हजार रुपया की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद निक्की मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि चार अक्तूबर को छत्रपाल समेत उसके घरवाले निक्की पर दबाव बनाने के लिए उसके घर आ धमके। ससुराल जाने से मना करने पर उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद निक्की ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस से भी संपर्क साधा। उसने एसएसपी के सामने पेश होकर भी कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने निक्की की तहरीर पर पति समेत उसके पांच घरवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच महिला थाना  बदायूं को ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें