फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस कर रही धर्मपाल के मामले की जांच

Sat, 21 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौकर के नाम खाता खोलकर किया लाखों का लेनदेन 
दिसंबर 2016 में ट्रांसफर किए करीब 4.14 लाख रुपये 
 सराफ के नौकर के नाम पर बैंक खाता खोलकर लाखों रुपये के लेनदेन मामले में विजीलेंस ने जांच शुरू कर दी है। टीम के अधिकारियों ने बैंक शाखा पहुंचकर खाते के संबंध में पड़ताल की। शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों से इस बाबत पूछताछ की। मामले में जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने की उम्मीद है। 
बिसौली के धर्मपाल ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर उसके नाम से खाता खोलने की शिकायत की थी। एसडीएम ने मामले की जांच लीड बैंक मैनेजर को करने के निर्देश दिए। लीड बैंक मैनेजर ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक को जांच करके मामले में हुई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए पत्र लिखा था। मामले की जानकारी मेरठ स्थित बैंक के मुख्यालय भेजी गई। वहां से आई विजिलेंस टीम ने बैंक खाते के खुलने से लेकर उसमें धनराशि जमाकर्ताओं और जिन बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई। इससे संबंधित तमाम जानकारियां ली हैं। हालांकि बैंक अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। जनवरी 2016 में खोले गए बैंक खाते से दिसंबर 2016 में करीब करीब 4.14 लाख रुपये ट्रांसफर किया गया है। अब धर्मपाल के बैंक खाते में 1349 रुपये शेष बचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
धर्मपाल के नाम पर उसकी जानकारी के बिना बैंक खाता खोले जाने और उसमें लाखों रुपये के लेनदेने की शिकायत की जांच बैंक की विजिलेंस टीम कर रही है। अब स्थानीय स्तर पर कोई जानकारी देना संभव नहीं है। हां, जांच के बाद कार्रवाई होने पर अवगत कराया दिया जाएगा। 
-डीके वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें