फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Mon, 24 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धनूपुरा निवासी विजनेश (36) पुत्र जनक सिंह रविवार शाम घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। सोमवार सुबह खबर मिली कि विजनेश का शव पुरवाखेड़ा हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना पुलिस को दी गई। परिवार वालों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की मां चंद्रकली, पत्नी अनीता, भाई ओमकार और मुकेश ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पोस्टमार्टम से भी इंकार कर दिया। गौर करने वाली बात यह है कि विजनेश के कपड़े काफी दूर पड़े थे। इससे कहा जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। प्रभारी कोतवाली कश्मीर सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें